फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी को दे रहा था गाली, लोगों ने पीट दिया

Mon, 13 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को गाली देने पर जिला अस्पताल के बाहर खड़े लोगों ने युवक को पीट दिया। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कंचन पुरवा मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति विनोद (26) ने शनिवार की रात नशे में अपने हाथ में ब्लेड मार लिया था। वह उसका इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी। यहां विनोद की मरहम पट्टी कर वह वापस जा रहे थे। तभी अस्पताल गेट पर विनोद ने अपनी पत्नी को गाली दी।
इस दौरान व गेट के बाहर नशा कर रहे युवकों ने समझा कि विनोद ने उन्हें गाली दी है। इस पर उन्होंने विनोद की लात घूसों से पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। वह वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



घरेलू नाराजगी के चलते लगाया फंदा, भर्ती
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसके पुत्र ओमप्रकाश (45) ने घरेलू नाराजगी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। समय रहते उसे परिजनों ने देख लिया तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें