फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, तीन भाई दबे, एक की मौत

Wed, 10 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दीवार के मलबे पर बैठा शोकग्रस्त पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बारिश की सीलन से कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से तीन भाई दब गए। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़े भाई की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव में मंगलवार की शाम हुई। छोटेलाल प्रजापति के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। छोटेलाल के तीन बच्चे दीपक (14), विकास (8) और विनय (5) कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की दीवार ढह गई।

मिट्टी के भारी-भरकम और अन्य मलबे में तीनों दब गए। छोटेलाल और घर के अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर आ गए। आनन-फानन दीवार की मिट्टी और मलबा हटाना शुरू किया। कुछ ही देर में तीनों बच्चों को निकाल कर तत्काल अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सबसे बड़े भाई दीपक की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


अतर्रा तहसीलदार धीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को कोटेदार से 50 किलो गेहूं, 40 किलो चावल और 15 लीटर केरोसिन दिलवाया है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें