फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में फूट डाल रही सरकार, कल से हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडी समितियों के यार्डों के अंदर ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगाए जाने को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों में फूट डालने का हथकंडा बताते हुए आंदोलन का एलान किया है। 9 से 11 जुलाई तक तीन दिन पूरे प्रदेश में मंडी समितियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त और महामंत्री बनवारीलाल गुप्त ने मंडल स्तरीय बैठक का हवाला देकर बताया कि प्रदेश में कृषि उत्पादन मंडी समितियों के यार्डों के अंदर ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगा दिया गया है। मंडी के बाहर यह नहीं है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने इसे व्यापारियों को आपस में बांटकर लड़ाने का कुचक्र बताया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निर्देश पर 9, 10 व 11 जुलाई को सभी मंडी समितियां बंद रखी जाएंगी। इस हड़ताल में मंडी के व्यापारियों सहित लेबर, पल्लेदार, ठिलिया वाले भी शामिल रहेंगे।
मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि कबरई, महोबा और हमीरपुर की मंडी समितियों में भी व्यापारी बंदी को सफल बनाएंगे। इसके अलावा बांदा जनपद के सभी मंडियों में भी हड़ताल रहेगी। व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का अध्यादेश पूरे देश में एक समान लागू होना चाहिए। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, बांदा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, संतोष कुमार अनशनकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें