फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य भी संक्रमण के घेरे में

विज्ञापन
Principal in charge is also under the scanner - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भी संक्रमण के घेरे में आ गए है। स्थायी प्रधानाचार्य पहले ही संक्रमित हो जाने पर आइसोलेट हैं। सोमवार को झांसी लैब से आई जांच रिपोर्ट मेें प्रभारी प्रधानाचार्य सहित, डाक्टर, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स भी पॉजिटिव मिली हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 58 हो गया है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 19 है। 39 लोग स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
उधर, राजकीय मेडिकल कालेज के संविदाकर्मी का कोरोना संक्रमित पाया जाना शहर के व्यापारियों और बाशिंदों के लिए मुसीबत बन गया। संक्रमित का आवास बताकर पुलिस और प्रशासन ने व्यावसायिक इलाके नजरबाग बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर दुकानें बंद करा दीं। इस पर उद्योग व्यापार मंडल सहित स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताते हुए कहा है कि संक्रमित का पता गलत दिया गया है। वह यहां कई माह से नहीं आया।
विज्ञापन

रविवार को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज संविदा वार्ड ब्वाय को संक्रमित बताया गया है। सोमवार को दोपहर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह लाव लश्कर के साथ शहर के मध्य चौक बाजार के पास स्थित नजरबाग बाजार और गूलरनाका पहुंचे और यहां हॉटस्पॉट की घोषणा कर सभी दुकानें बंद करा दीं। इससे व्यापारियों और बाशिंदों में हड़कंप मच गया।
दरअसल नजरबाग में संक्रमित वार्ड ब्वाय का मकान और दुकान है। हालांकि इनमें महीनों से ताला पड़ा है। यहां कोई नहीं रहता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जैन और स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति कटरा मोहल्ले के तकिया में रहता है।
परिवार को बचाने के चक्कर स्थायी पता नजरबाग बता दिया है। वह कई माह से यहां नहीं आया। न ही यहां रहता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष और नागरिकाें ने नजरबाग को हॉटस्पॉट न बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ज्ञान श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, अजय कुमार सोनी, रमेश बाबू सोनी, दीपक जैन, अमित जैन, अजमल खां, वाहिद सौदागर, बरातीलाल चौरसिया भी शामिल रहे।
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू ने भी व्यापारियों की बात को जायज बताते हुए प्रशासन से पुनर्विचार की मांग की है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएमओ के यहां से मिले पत्र के बाद हॉटस्पॉट बनाया गया है। अगर संक्रमित यहां नहीं रहता तो इसकी जांच कराकर नागरिकों और व्यापारियों की अर्जी पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें