फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धूप खिलने के साथ बूथों पर बढ़ा मतदान का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर निकाय उप चुनाव में मंगलवार को सर्दी का असर मतदाताओं पर भी पड़ा। धूप खिलने के साथ मतदान का ग्राफ भी बढ़ता गया। नगर पंचायत बबेरू में अध्यक्ष चुनने के लिए 46.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बांदा के स्वराज कालोनी में मतदान का प्रतिशत महज 38.84 प्रतिशत ही रहा, जबकि अतर्रा नगर पालिका में सदस्य पद के लिए 54.97 प्रतिशत वोटर बूथों पर पहुंचे और अपना जनप्रतिनिधि चुना। मतदान के दौरान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पांच बजे के बाद मतपेटियां सील कर उन्हें मतगणना स्थलों पर रखवाया गया है।
विज्ञापन

बबेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शांति पूर्ण माहौल में शुरू हुआ। नगर पंचायत में कुल 25821 मतदाता हैं। इनमें 14060 पुरुष व 11767 महिला मतदाता हैं। इनमें 5748 पुरुष और 4458 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सुबह नौ बजे तक महज 5.22 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 17.34 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सर्दी की वजह से मतदाता सुबह घर से नहीं निकले। 11 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी। तीन बजे तक 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम पांच बजे तक कुल 46.36 प्रतिशत मत पड़े। सभी बूथों में शांति पूर्ण चुनाव हुए। प्रत्येक बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह ने कई बूथों में जाकर निरीक्षण किया। सभी सर्किल का फोर्स चप्पे-चप्पे पर लगा रहा। एसडीएम नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, कस्बा इंचार्ज कौशल सिंह ने चुनाव के बाद राहत की सांस ली। मतदान के बाद मतपेटियां सील कर जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में जमा कराई गईं। मतपेटियों की 24 घंटे निगरानी होगी।


स्वराज कालोनी वार्ड में सबसे कम वोटिंग
बांदा। नगर पालिका बांदा के स्वराज कालोनी वार्ड में सभासद के उप चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान पर रहीं। वार्ड में 6027 मतदाताओं में 3157 पुरुष व 2870 महिला मतदाता हैं, लेकिन ज्यादातर वोटर घरों से नहीं निकले। मतदान के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। स्वराज कालोनी प्राथमिक विद्यालय में एक और जीआईसी में चार बूथ में मतदाताओं ने वोट डाला। शाम पांच बजे तक य हां 1351 पुरुष व 990 महिलाएं वोट डालने पहुंची। यहां का मतदान 38.84 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें