फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 14 मतदान केंद्रों पर आज वोट डालेंगे मतदाता

विज्ञापन
फोटो-10-पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जानकारी लेते जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी।
विज्ञापन
= 14 केंद्रों के 22 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोटिंग
विज्ञापन

= पांच जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, शाम को ही पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जिले के 19,794 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके लिए जिले में 14 मतदान केंद्रों पर 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों को मतपेटिकाएं, मतपत्र और निर्वाचन संबंधी अन्य सामग्री देकर रवाना किया गया। शाम तक सभी पार्टियां अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच गईं और मतदान की तैयारियां पूरी कर लीं।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 22 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया।
विज्ञापन

जिले में कुल 19,794 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,052 पुरुष और 5,742 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। चुनाव में सपा के मौजूदा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव और भाजपा के अशोक कुमार राठौर समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 11 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बांदा के रमेश चंद्र दुबे भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।


मतदाता सूची में मामूली गलती पर भी कर सकेंगे मतदान
मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटि होने पर किसी मतदाता को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि ऐसी त्रुटि मिलने पर मतदान अधिकारी को मतदाता की पहचान सुनिश्चित करनी होगी। अनुमन्य दस्तावेजों या सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर पहचान की पुष्टि होने पर गलती को नजरअंदाज कर मतदान की अनुमति दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। मतदान संबंधी जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05192-285798 है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मतदान पार्टियां अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं और मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
==========
मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र नहीं तो ये दस्तावेज आएंगे काम
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज होने वाले मतदान में मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अभाव में मतदाता 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी या निजी संस्थानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र, सांसद-विधायक-पार्षद का सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान का सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, दिव्यांगता का मूल प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के लिए निर्धारित पहचान पत्र साथ लाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

==========
13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

डॉ. मान सिंह यादव- सपा
अशोक कुमार राठौर-भाजपा
रमेश चंद्र दुबे- निर्दलीय
केशवकांत शर्मा-निर्दलीय
दीपक कुमार द्विवेदी- निर्दलीय
देवेश कुमार सिंह-निर्दलीय
विष्णु कुमार- निर्दलीय
मान सिंह यादव- निर्दलीय
शैलेंद्र कुमार-निर्दलीय
राजकुमार-निर्दलीय
राहुल कनकने उर्फ मोहित गुप्ता- निर्दलीय
शिवशंकर पटेल- निर्दलीय
सारिका- निर्दलीय
-
वर्जन
-सुबह 8 बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शाम को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दी जा सकती है। - अमित आसेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी

फोटो-10-पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जानकारी लेते जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी।

फोटो-10-पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जानकारी लेते जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें