फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब्बास-निकहत की अवैध मुलाकात मामले में वार्डन की डिस्चार्ज अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
= विधायक समेत सात आरोपियों की हाजिरी माफी, 30 को होगी सुनवाई
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई हुई। जेल वार्डन जगमोहन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया। वहीं, चालक न्याज की डिस्चार्ज अर्जी पर उनके अधिवक्ता ने बहस की। विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत समेत सात आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की गई। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

मामला 10 फरवरी 2023 का है। उस दिन तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट जेल में संयुक्त छापा मारा था। इस दौरान निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में उनके नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहने की बात सामने आई थी। मामला अब बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें