राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सरकारी कार्यालयों और स्कूल
कालेजों में मतदान की शपथ दिलाई गई। राज्य कर्मियों अधिकारियों और
छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता बताते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान के
लिए प्रेरित किया गया।
कलेक्ट्रेट मेें अपर जिला मजिस्ट्रेट डीएस
पांडेय ने कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट कर्मियों
समेत राजस्व विभाग और प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
नवाब टैंक
स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में कर्मचारी नेता मोहम्म फारूक ने
कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई। राजकीय महिला डिग्री कालेज में छात्राओं
नें सामूहिक रूप से शपथ लेकर मतदान का संकल्प जताया। राजीव गांधी डीएवी
महाविद्यालय मेें प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने शपथ दिलाई।
खानकाह
इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी
में मतदान की एहमियत बताई गई। टीचर मोहम्मद बाकर, दरकशां बेगम, अजीत सिंह,
शाहिद वली खां, तारिक मंसूर खां आदि ने भी संबोधित किया। जमीर अहमद खां,
कृष्णकांत पांडेय, शहाना खान, शफकत अली, मुराद बेग, आरिफ अली, अदनान अहमद,
वसीउल हसन, मसूद हुसैन, सुनील, मुन्नीदेवी, प्रकाश आदि शरीक रहे।
राजादेवी
डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रवक्ता
द्वारिका प्रसाद यादव ने शपथ ग्रहण कराई। जीजीआईसी मेें स्लोगन, गीत, निबंध
प्रतियोगिताएं हुईं। स्लोगन में प्रतिभा ओमर प्रथम, संध्या सेन द्वितीय और
प्रियंका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
गीत मेें प्रियंका प्रथम और
प्रतिभा ओमर ने द्वितीय स्थान पाया। निबंध में मनीषा साहू प्रथम, प्रिंयका
मिश्रा द्वितीय और रिंकी गुप्ता तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य समेत शिक्षिकाएं
और स्टाफ उपस्थित रहा।
बबेरू में मरका संकुल प्रभारी मोतीलात के
नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अधावं में जागरूकता रैली निकाली गई।
कलाना, अरमार, समगरा, सांड़ा, करहुल गांवों में रैली से मतदान के प्रति
जागरूक किया गया।
संकुल प्रभारी मोतीलाल सहित राजबहादुर, अमर सिंह,
मलखान प्रजापति आदि शामिल रहे। बबेरू बीआरसी में सह समन्वयक मइयादीन यादव
और शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मेें रैली निकली। जय करन सिंह, रामेश्वर
कुशवाह, प्रभावती गुप्ता, देवेंद्र मनोज कुमार, वंदना, अनुसुइया आदि शामिल
रहीं।