फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर नेताजी के चौतरफा जयकारे

Sat, 24 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजनों की धूम रही। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूल कालेजों में भी उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल सहित पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, राममिलन सिंह पटेल आदि ने नेताजी के जीवन ने प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हरिश्चंद्र वाजपेई ने शेर सुनाकर उन्हें महान पुरुष बताया।

शोएब रिजवी, शिवबली सिंह, संतोष द्विवेदी, शब्बीर सौदागर, राम गोपाल सिंह भी शामिल रहे। आजाद हिंद सेना के हवलदार बांदा निवासी महादेव सिंह को भी याद किया गया। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलग आयोजन कर उनके जीवन पर चर्चा की।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान, प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, अमित तिवारी, धर्मेंद्र रिछारिया, श्याम मोहन वर्मा, कालीचरण निगम, नरेंद्र अग्रवाल, शफी उल्ला खां आदि शामिल रहे।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गणतंत्र की स्थापना हुई।

उन्हें महान क्रांतिकारी बताया। प्रवक्ता डॉ. आलोक कुमार पांडेय, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार पांडेय, प्रवक्ता डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल ने भी संबोधित किया।

जिला अधिवक्ता संघ में वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत बताई। पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा सहित राकेश सिन्हा, विचित्र वीर सिंह, शिव कुमार मिश्र और इंद्रपाल पटेल ने भी संबोधित किया। आशीष मिश्र, राघवेंद्र यादव, पुष्कर द्विवेदी, विनीत सिंह आदि शामिल रहे। संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू ने आभार जताया।

स्वराज शिक्षा सदन (स्वराज कालोनी) में मानवाधिकार एसोसिएशन के गोपाल गोयल की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य डॉ.रवि शशि और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र आदि ने नेताजी के जीवन पर चर्चा की। अध्यक्षता नाथूराम लश्करी ने की।
विज्ञापन


बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाए और ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र विवेक सिंह प्रथम, राहिब बेग द्वितीय और इफरा को तृतीय ईनाम मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें