फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बूथों पर बीएलओ 11 को पढ़कर सुनाएंगे वोटर लिस्ट

Fri, 09 Jan 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 02 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य वोटर लिस्ट सौंपते एडीएम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण के बाद जारी की गई कच्ची वोटर लिस्ट को बूथ स्तर पर बीएलओ 11 जनवरी को पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान मतदाता सूची का सत्यापन भी किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) कुमार धर्मेन्द्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्रों पर 7 फरवरी तक आम लोगों को वोटर लिस्ट दिखाई जाएंगी। इस अवधि में निर्धारित फॉर्म पर दावे या आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 7 फरवरी तक हर सप्ताह सोमवार को दोपहर 12 बजे बैठक होगी, जिसमें प्राप्त आपत्तियों और दावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वोटर लिस्ट के सेट सौंपे गए।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, भाजपा जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, कांग्रेस जिला महासचिव शोएब रिजवी, आप सचिव अमित गुप्ता, अपना दल ( एस) के सत्यपाल निषाद, सीपीएम के अनूप राज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें