फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शतरंज व टेबल टेनिस में विपुल व दीपाली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय स्तरीय शतरंज व टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में उद्यान महाविद्यालय के विपुल आनंद व महिला वर्ग में दीपाली गुप्ता प्रथम रही।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह फिट इंडिया अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल के पुरुष वर्ग में विपुल आनंद, (उद्यान महाविद्यालय) प्रथम, आसिफ रजा द्वितीय, (कृषि महाविद्यालय), दीपक (उद्यान महाविद्यालय) तृतीय रहे।
तथा महिला वर्ग में प्रथम दीपाली गुप्ता, (उद्यान महाविद्यालय) द्वितीय शिवानी, (वानिकी महाविद्यालय) तृतीय प्रियांशी चतुर्थ (उद्यान महाविद्यालय) रही।
टेबल टेनिस फाइनल पुरुष वर्ग में उद्यान महाविद्यालय के विपुल आनंद प्रथम, आकाश द्वितीय, दीपक तृतीय व महिला वर्ग में दीपाली गुप्ता प्रथम, याशिका द्वितीय, पूजा बदसारा तृतीय रही। अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय के प्रो.एसवी द्विवेदी ने खिलाडि़यों की हौसलाअफ्जाई की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, रेफरी विशाल चुग, डाॅ. एचएस नेगी, डाॅ.यश गौतम, डाॅ. दीक्षा गौतम, डाॅ. अभिषेक कुमार यादव, बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें