फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो गांवाें में मातम, पड़ोसियों के घरों में भी नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। सड़क हादसे में तीन लोगों की एक साथ मौत से दो गांवों में मातम रहा। पड़ोसियों के घरों के चूल्हे भी ठंडे रहे। मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। उधर, परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने से दूसरे दिन भी दुर्घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल मुख्य मार्ग में लहुरेहटा मार्ग पर सोमवार को सुबह डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें मनोज, प्रभु दयाल व विजय बहादुर की मौत हो गई थी। एक युवक रामबाबू गंभीर घायल हो गया था। ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ था।
मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे मोहन पुरवा अंश खलारी गांव में रंज नदी किनारे विजय बहादुर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके चचेरे भाई रामपाल ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान आसपास के गांव के लोग शामिल रहे। मोहन पुरवा गांव में सन्नाटा छाया रहा। पड़ोसियों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। अंतिम संस्कार के समय करतल पुलिस मौजूद रही। उधर, सुबह 10 बजे धोबिन पुरवा अंश पुकारी गांव में मनोज उर्फ बउवा व प्रभुदयाल का अंतिम संस्कार गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में किया गया। मनोज उर्फ बउवा की मुखाग्नि उसके बड़े भाई सुनील ने दी। प्रभुदयाल की मुखाग्नि उसके बड़े भाई शिवकुमार ने दी। एक गांव के दो लोगो की मौत होने पर पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में बताया कोई भी वाहन लिखा पढ़ी में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक व सपा के प्रतिनिधि मंडल ने बंधाया ढांढस
नरैनी। क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने मंगलवार को दोनों गांवों में पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। सपा जिलाध्यक्ष मधूसूदन कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि घटना की जानकारी हाईकमान को दे दी गई है। जो भी आर्थिक मदद होगी प्रदान की जाएगी। हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा। सपा टीम में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुन्ना पटेल, सुमन दिवाकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें