फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 15 दिनों से गांवों में अंधेरा, पानी के लिए त्राहि-त्राहि

Thu, 11 Jun 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
पैलानी के छनीहा डेरा में पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा/पैलानी। पंद्रह दिन पहले जिले में आंधी आई थी। इससे जिले की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। शहर व कस्बा क्षेत्रों में व्यवस्था बहाल होने में दो से तीन लग गए थे लेकिन गांवों का हाल अब भी जस का तस बना हुआ है। 15 दिन बाद भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

जसपुरा ब्लॉक के नांदादेव गांव के क्योटरा डेरा में पांच, शंकरपुरवा में चार और मथुरापुरी में 12 बिजली पोल टूट गए थे। बीते 15 दिनों से यह पोल क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा। इसके कारण तीनों बस्तियों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। यहां सबसे अधिक समस्या पानी को लेकर है। लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रोहित कुमार निषाद ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं पैलानी क्षेत्र के छनीहा डेरा, शिवपाल डेरा, दिप्पा डेरा, सेमरा डेरा, गणेश नगर, कुटी डेरा, शिवरामपुर सहित करीब एक दर्जन मजरों में 15 दिन से ग्रामीण बिजली की राह देख रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ पैलानी, ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पोल और तार के मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक-दो दिन में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कार्य करने लगेंगी।

पैलानी के छनीहा डेरा में पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें