फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राशन लदा टेंपो ग्रामीणों ने पकड़ा, सरकारी राशन बेचने का आरोप

विज्ञापन
फोटो -7- सरकारी राशन से लदा टेंपो व मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फोटो -7- सरकारी राशन से लदा टेंपो व मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन

- ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद किया खाद्यान्न
- पूर्ति निरीक्षक को जांच व कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल। सरकारी राशन बेचने का आरोप लगा ग्रामीणों ने एक राशन लदा टेंपा पकड़ लिया। उसका वीडियो बनाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न को बरामद कर चौकी में टेंपो खड़ा कराया।
गांव पुंगरी के उचित दर विक्रेता शनिवार की सुबह टेंपो में राशन बेचने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दुर्गेश द्विवेदी, कमलेश, सुदीप द्विवेदी सहित अन्य ने उनका वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने टेंपो में लदा हुआ खाद्यान्न बरामद किया और उसे पुलिस चौकी करतल में खड़ा कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार टेंपो में सरकारी खाद्यान्न लादकर बेचने जा रहा था। पुलिस को आने में देरी होने के चलते उसने खाद्यान्न की बोरियां बदलकर अपने घर का अनाज लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोटेदार रामजस द्विवेदी ने बताया कि वह अपना निजी अनाज लेकर बेचने जा रहे थे। ग्रामीणों ने रंजिशन पुलिस को गलत सूचना दी है। कहा कि सरकारी खाद्यान्न सुरक्षित रखा हुआ है। उधर, ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम अंजली यादव को भी दी। इस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें