बांदा। विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत मुसीवा की अनुसूचित जाति बस्ती में जलनिकासी की समस्या है। करीब 300 लोग प्रभावित हैं। हर घर नल योजना के तहत खोदी सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
नाला न होने से बारिश का पानी बस्ती में जमा हो रहा है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में 400 मीटर नाला और तीन मीटर आरसीसी सड़क मांगी है। उनका कहना है कि गंदा पानी घरों में घुसने से कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ाता है।
14 मई 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल और पांच सितंबर 2026 को तहसील दिवस में शिकायत की गई पर समाधान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई और नाला निर्माण के लिए बजट नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है। (संवाद)