फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया फीडर का घेराव

Tue, 04 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। ग्राम पंचायत बनबरौली के प्रधान प्रतिनिधि आर चंद्रा के नेतृत्व में औगासी, जलालपुर, निभौर, बनबरौली, काजीटोला, मियांबरौली, मंठा गांव के करीब एक सैकड़ा किसान समगरा पावर हाउस पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने एसडीएम को संबोधित पत्र मरका थानाप्रभारी को सौंपा। प्रदर्शन की सूचना पर मरका थानाप्रभारी सूबेदार बिंद मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान बिजली समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखे रहे। किसानों ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से सात गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर बिजली पोल टूटे पड़े हैं।
इस दौरान मनीष पटेल, हुकुमचंद, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, राजकरण, राजेंद्र सिंह, धीरू सिंह, सुशील यादव, विनोद निषाद, अखिलेश, सतीश कुमार, जितेंद्र, दिनेश, राजेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें