फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली का बिल वसूलने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, रिकॉर्ड फाड़े

Sat, 20 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 18 बकाया वसूलने पहुंची बिजली विभाग की टीम के पीछे भागते ग्रामीण। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र के कानाखेड़ा-चंदवारा बिजली सब स्टेशन की टीम के साथ पिपरोदर गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए मारपीट, पत्थरबाजी की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। जिससे कर्मियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। मामले में अवर अभियंता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तहत वह अपने कर्मचारी रामसजीवन सिंह के साथ शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पिपरोदर गांव में घर-घर जाकर बकाया बिलों की वसूली कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मना करने पर हाथापाई की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे बिजली विभाग की वसूली टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम दरवाजे पर आकर अनावश्यक दबाव बना रही थी, जिससे विवाद की स्थिति बनी। मामले पर थाना प्रभारी पैलानी राजेश वर्मा ने बताया कि अवर अभियंता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें