फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 30 व्यावसायिक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
नवनियुक्त अनुदेशकों को संबोधित करते राज्यमंत्री रामकेश। श्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियुक्त 1510 व्यावसायिक शिक्षकों (अनुदेशकों ) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिसका कलक्ट्रेट सभागार में संजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, एमएलसी बाबूलाल तिवारी व डीएम जे. रीभा ने जनपद के नवनियुक्त 30 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए। जल शक्ति राज्य मंत्री ने नवनियुक्त अनुदेशकों को बधाई दी। एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कहा कि अनुदेशकों को व्यावसायिक शिक्षा में शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त अनुदेशकों से कहा कि वह अपने कर्तव्य का पूरी इमानदारी एवं मेहनत से निर्वहन करें। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, प्रधानाचार्य आईटीआई अमित पटेल, देशराज सिंह सहित आईटीआई के छात्र व छात्राएं मौजूद रही। संचालन डॉक्टर अर्चना भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें