फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानों में बनेगी बाउंड्री, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांवों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल बनेगी। प्रदेश सरकार ने इस भूमि की पैमाइश व अतिक्रमण मुक्त कराकर इसका प्रमाण पत्र भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि बड़ोखर ब्लाक के लुकतरा, महोखर, मवई बुजुर्ग, मटौध, करछा, खैराडा, दुरेड़ी, सैमरा, जारी और तिंदवारी ब्लाक में खौड़ा, दतौली, जमुवा, सिंहपुर, टोलिया, भुजरख, माटा, सहिंगा, जसईपुर, गजनी, करहिया, कठसेमर, बरगहनी, भुजौली, वासिलपुर, पिपरगवां, गरौंती, संहिगा, वासिलपुर, पिपरगवां आदि गांवों के खेल मैदान में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण पाया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही यह अतिक्रमण हटाया जाएगा। (संवाद)
---------------
गांधी नगर और धौरही टीम ने जीते मैच
बदौसा। निजामी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए अंतिम दो लीग मुकाबलों में पहले मैच में गांधी नगर टीम ने बैरिहा पुरवा को 8 विकेट से व दूसरे मैच में धौरही ने हलवाई पुरवा को 113 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में गांधी नगर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। बल्लेबाज अजहर रिजवी के 50 रन की बदौलत बैरिहा पुरवा टीम 10 ओवर में सिर्फ 50 रन ही बना सकी। गांधीनगर टीम ने यह आसान लक्ष्य मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धौरही टीम ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए। बल्लेबाज लवकुश ने 50 व पीयूष ने 29 रन लिए। जवाब में हलवाई पुरवा की टीम 55 रनों पर आल आउट हो गई। गेंदबाज राहुल ने 4 विकेट लिए। धौरही टीम 113 रन से जीत गई। राजकुमार गुप्ता, शोएब खां, मुनीम गुप्ता, हारुन खां, संतोष पाल, मुकेश पटेल, समीर खां इत्यादि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
सत्संग की महिमा बताई
तिंदवारी। मूंगुस गांव स्थित सिंहवाहनी मंदिर में 6वें दुर्गा महोत्सव में आयोजित वाल्मीकि एवं मानस कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित राकेश मोहन मिश्र ने सत्संग की महिमा बताई। शंकर-पार्वती विवाह का वर्णन किया। रामभवन सिंह पटेल, विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, कल्लू पहलवान, विजय राम पटेल, सर्वेश सिंह, जय सिंह, द्वारिका, राहुल अनिल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------
प्रयोगात्मक परीक्षा कल
बबेरू। भारत भक्त समाज इंटर कॉलेज, ब्योंजा प्रधानाचार्य महेश कुशवाहा ने बताया कि 10 फरवरी को इंटर भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को समय से विद्यालय आने को कहा। (संवाद)
------------------
एमएसपी गारंटी वाला कानून बनाया जाए
नरैनी। बुंदेलखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष परमानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम आनंद कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने का सुझाव दिया। संतोष मिश्रा, शिवओम मिश्रा, ध्यान त्रिपाठी, राजेश कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
पुरातन छात्र सम्मानित किए गए
अतर्रा। उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुबरिया में सोमवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह में एसडीएम जेपी यादव व राज्यपाल पुरस्कृत इंचार्ज प्रधानाध्यापक व योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। इनमें नवल किशोर, त्रिवेणी प्रसाद, मो.अहमद खां, ज्ञान प्रसाद, केदार, महादेव, फूलचंद्र, मनोज कुमार आदि शामिल हैं। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। अध्यापक व संकुल प्रभारी अली नवाब, गीता कुशवाहा, प्रियंका अग्रहरि, काजल यादव, सुनीता पटेल आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें