village,road,prize,mandalayoukta,collage
- फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में चल रहे आयोजनों की शृंखला में बुधवार को जीआईसी में पोस्टर, रंगोली, लेखन, स्लोगन, क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग प्रथम, बीपी ओमर बालिका इंटर कॉलेज को द्वितीय और रामसखी राजकीय हाईस्कूल, चहितारा को तृतीय स्थान मिला।
कविता प्रतियोगिता में तुलसी देवी राजकीय हाईस्कूल चहितारा प्रथम, बीपी ओमर द्वितीय, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुर्जुग तृतीय रहे। स्लोगन में जीआईसी के धीरज सिंह प्रथम व अभय सिंह द्वितीय तथा चहितारा के अंशु तृतीय रहे। क्विज में बड़ोखर बुर्जुग के मनीष को पहला स्थान मिला। जीआईसी के धीरज द्वितीय और अभय तृतीय स्थान पाए। सात्वना पुरस्कार भी दिए गए।
मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारियां दीं। परिवहन विभाग के पीटीओ शिव कुमार मिश्र सहित रामसुमेर यादव और निर्णायक प्रमोद कुमार शुक्ला, डॉ.राजेंद्र द्विवेदी, सीमा सिंह पटेल, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार साहू सहित स्कूलों के टीचर व स्टाफ उपस्थित रहे।