अतर्रा/बिसंडा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव में मंगलवार को पहले दिन छात्रा राखी, लक्ष्मी ने योगा और अमित ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता रमेश सचदेवा ने की। प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया।
प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, शिवमोहन गुप्ता, डॉ. अनुराग द्विवेदी, हेम सिंह, रामऔतार साहू, मूलचंद्र कुशवाहा आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शांति भूषण यादव, राजेश कुमार की निगरानी में खेल हुए। उधर, आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा में मंगलवार को बालिका वर्ग खो-खो में सोमवती मौर्य व कौशिल्या की टीम विजयी रही। कबड्डी में कौशिल्या, शीतल, दीक्षा पटेल की टीम विजेता बनीं। बालक वर्ग खो-खो में सुभाष, दयाराम, मनोज की टीम और कबड्डी में नितिन व सुभाष की टीम ने मुकाबला जीता। वालीबाल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट के भी मुकाबले हुए। प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन क्रीड़ा प्रभारी धर्मपाल सिंह ने किया। फग्गूलाल, रमेशचंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे। खेल का उद्घाटन एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह द्वारा किया गया। (संवाद)
--------------
ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
बबेरू। मियां बरौली गांव में मंगलवार को पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने ग्राम पंचायत कार्यालय का लोकार्पण किया। नवनिर्मित पंचायत भवन में एएनएम, लेखपाल, रोजगार सेवक, सचिव, जन सुविधा केंद्र के प्रतिनिधि बैठेंगे। इस मौके पर सचिव चंद्रराज सिंह, पूर्व प्रधान मुन्नालाल, पूर्व प्रधान कमल यादव, प्रकाश सिंह गौतम, रोजगार सेवक महेंद्र, एएनएम संगीता, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
किसानों की महापंचायत 12 को
बबेरू। ब्लॉक क्षेत्र के पल्हरी गांव में बुंदेलखंड किसान यूनियन की मंगलवार को हुई बैठक में 12 मार्च को बांदा में प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। संयोजक भइयालाल पटेल ने बताया कि महा पंचायत में शिव कुमार कक्का (भोपाल), जगदीश सिंह (पंजाब), अभिमन्यु सिंह (हरियाणा), मंजीत सिंह (पंजाब) आदि किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। (संवाद)
---------------
वार्ड सदस्य और सफाई कर्मी सम्मानित
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय में महिला दिवस पर महिला वार्ड सदस्य और सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। अध्यक्ष ओममणी वर्मा, ईओ अमर बहादुर ने वार्ड सदस्य सावित्री देवी, संगीता देवी, रामप्यारी, रजनी देवी, सफाई कर्मी गीता, शांति, शुंता, राजमणि, कौशी तथा अन्य महिला कर्मचारियों को शाल और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। (संवाद)
---------------------
मंडलीय पदाधिकारी मनोनीत
बांदा। अखिल भारतीय सविता सेन महासभा सहित फ्रंटल इकाइयों की अलीगंज स्थित जानकी देवी के आवास में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। संगठन में विस्तार करते हुए महिला सभा चित्रकूटधाम मंडल का संरक्षक विमला देवी व अध्यक्ष जानकी देवी और जिलाध्यक्ष बसंती देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला देवी को मनोनीत किया। प्रांतीय प्रभारी रामसरण सविता, मंडलीय अध्यक्ष शिवम सविता, मंडलीय प्रभारी रामबाबू, राहुल सेन आदि मौजूद रहे। मंडलीय महामंत्री अश्विनी कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह होगा। (संवाद)
-------
सपा की सदस्यता ली
बांदा। ग्राम पंचायत बरईमानपुर निवर्तमान प्रधान प्रेमनारायन राजपूत व खानपुर निवर्तमान प्रधान रामप्रताप राजपूत कई साथियों के साथ सपा में शामिल हो गए। जिला प्रवक्ता नंद किशोर यादव ने बताया कि सभी का जिला कार्यालय में स्वागत किया गया। अनुपम लौहवंशी, बबलू श्रीवास, अवधबिहारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
सीएम आज खटान गांव में निरीक्षण करेंगे
कमासिन। सीएम योगी आदित्यनाथ के खटान गांव में प्रस्तावित 20 मिनट के स्थलीय निरीक्षण और जनसभा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। यहां अस्थायी हैलीपैड बनवाया गया है। कार्यदायी संस्था ने अपना कैंप कार्यालय रंगरोगन और फर्नीचर से सुसज्जित कर दिया है। पूर्व संध्या पर मंगलवार को पूरा दिन और रात तक तैयारियां चलती रहीं। एडीएम संतोष बहादुर सिंह के निर्देशन में अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री यहां जल जीवन मिशन अंतर्गत बन रहे हर घर नल, घर-घर जल परियोजना का निरीक्षण व जनसभा करेंगे। इसके बाद बांदा प्रस्थान कर जाएंगे। (संवाद)