फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के मवई खुर्द से चोरी गए जेवर को थाना पुलिस ने बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ बबेरू सियाराम व थानाध्यक्ष बिसंडा नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया 28 फरवरी रात मवई खुर्द गांव के एक घर से चोर जेवर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

इस घटना में आरोपी राजकुमार, कमलेश, भूरा, दुर्गेश सभी निवासी मवई खुर्द गांव व अजय साहू (फतेहपुर) व मंगल कुशवाहा (बांदा शहर) को जेवरात के साथ मवई खुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी गया जेवर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी टीम में एसआई सतवेंद्र सिंह भदौरिया, ऋषि अग्निहोत्री, रोहित यादव, प्रतीक, राहुल राजपूत आदि शामिल रहे। (संवाद)
---------------
महिला का हाथ तोड़ा
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कालिंजर मार्ग की उर्मिला देवी ने बताया कि बुधवार की शाम पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के पीछे अमरूद के पेड़ पर पत्थर फेंकना बताया गया है। आरोपी खराली गांव का रहने वाला है। वह यहां किराये के मकान में रहता है। एसआई हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-19-महेश्वरी देवी में कथा सुनते श्रद्धालु।
बाल लीला, गोवर्धन पूजा का महत्व बताया
बांदा। महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक शिवम तिवारी ने भगवान कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई।
कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणा दायक हैं। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थीं। अनुज शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए। वहां गोपिकाएं 56 प्रकार के भोजन रखकर उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज ही के दिन व्रसासुर को मारने वाले इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। कथा में आनंद कुमारी गुप्ता, चुन्नी देवी, सुल्लू महाराज, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, प्रकाश साहू, राजनारायण गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, निर्मला कौशलेंद्र गुप्ता, कार्तिकेय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
बिना बुलाए जाने से अनादर मिलता है
तिंदवारी। रामनगर में 11 दिवसीय शिव महापुराण के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी देवानंद सरस्वती ने कहा बिना बुलाए जाने से अनादर मिलता है। भगवान शिव शंकर को सती के पिता ने यज्ञ में नहीं बुलाया, लेकिन मां सती हठ करके पिता दक्ष के घर चलीं गईं। जहां उन्हें अनादर का सामना करना पड़ा।
कहा कि मनुष्य को हमेशा भगवान को याद करते हुए अपने कार्य को करना चाहिए। उधर, पिपरगवां गांव में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। भागवताचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती है। भागवत कथा का केंद्र आनंद है। आनंद में पाप का स्पर्श भी नहीं हो सकता। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है, इसको कितना भी पान करें, आत्मा तृप्त नहीं होती। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया। परीक्षित बद्री विशाल शिवहरे ने कथा सुनी। इस दौरान पिपरगवां, भुजौली, गोधनी, गरौंती, मूंगुस आदि गांवों के भक्त मौजूद रहे। मिरगहनी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर परीक्षित विमल द्विवेदी ने कन्याओं के पैर धुलकर उन्हें रोली चंदन का टीका लगाकर भोजन कराया। भंडारा हुआ। (संवाद)
-------------------
अधर्मी का पतन निश्चित है
अतर्रा। नरैनी रोड में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित शिवदत्त द्विवेदी ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कहा कि भगवान का जन्म भक्तों के कष्ट निवारण को लेकर होता है। अधर्मी का पतन निश्चित है। आसक्त से कमाया हुआ धन कुछ समय पश्चात पूरे परिवार को नष्ट कर देता है। मनुष्य का जीवन कई जन्मों के पुण्य का उदय होने व ईश्वर की कृपा प्राप्त होने पर होता है। परीक्षित हरे मुरारे अग्रवाल व पत्नी विजय लक्ष्मी अग्रवाल ने फूल-फल और टाफी की वर्षा की। बिहारी लाल अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल, विनोद, श्रीराम, शुभ अग्रवाल, डॉ. राममूर्ति पांडे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें