village,home,police,rupees,man
- फोटो : BANDA
खुरहंड। चौकी क्षेत्र के बनसखा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने मकान से लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली। गृहस्वामी सुरेंद्र चंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे। दीवार फांदकर आए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पुत्र व बहू के जेवर और 80 हजार रुपये नगदी चोरी कर ली। सामान बिखेर दिया। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने घटना स्थल का मुआयना किया। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सभासद को मिल रही धमकी
नरैनी। धान मिल की डस्ट उड़ने की शिकायत करने पर दबंगों ने महिला सभासद को जान से मारने की धमकी दी है। बुुुुुुुधवार को सभासद सावित्री देवी सहित मोहल्लेवासियों ने एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को बताया कि धान मिल की डस्ट से परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। निस्तारण न होने पर अमरण अनशन की चेतावनी दी थी। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। सभासद ने आरोप लगाया कि मिल मालिकों के इशारे पर दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जांच व कार्रवाई की मांग की है।
-------
फोटो 17 बीएनडीपी 17- गांव छोड़कर ट्रक पर सामान लेकर बदौसा जा रहे मृतक सराफा व्यवसायी के परिजन।
----
गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिवार ने छोड़ा गांव
बदौसा। बेटे की हत्या का खुलासा न होने से आहत सराफा व्यवसायी के परिवार ने गांव छोड़ दिया। फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर निवासी सराफा व्यवसायी शिवचरन सोनी के बेटे जितेंद्र सोनी की 2 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। परिजन गांव में रहकर अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। मृतक की पत्नी ने बेटे सहित जबरापुर गांव छोड़ दिया है। वह बदौसा स्थित बेटी के घर पर रह रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि एक बेटा खोने के बाद अब और खतरा मोल नहीं ले सकते। उधर, बुधवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने मृतक परिजनों ने भेंटकर सांत्वना दी। फोन पर एसडीएम से बात कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान अली, मंडल संगठन मंत्री संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।