फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकेगी गांव की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में गांव की सरकार अब कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने का काम करेगी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों से कोरोना की जंग में गांवों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने को कहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि प्रतिदिन निगरानी समिति का भ्रमण गांव में कराया जाए। इसमें आशा कार्यकर्ता के पास थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर जरूर हो। निगरानी समिति प्रत्येक घर में जाए और सभी सदस्यों से वार्ता करें। जिन्हें भी कोरोना के लक्षण हों, उनका चिह्नीकरण कर तत्काल आइसोलेट किया जाए। उन्हें दवा देकर उनका इलाज किया जाए। गांव की प्रतिदिन साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाए। जिन घरों में कोरोना मरीज हैं, उन गांवों में कंटेनमेंट एरिया के नियमों का पालन किया जाए। ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाए। बाहर से आने वाले व्यक्तियों को गांव के विद्यालय में सात दिन तक रखा जाए। सात दिन तक यदि वह स्वस्थ रहता है तो अपने घर आ सकता है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि वे पूरी ताकत से प्रशासन के साथ महामारी को हराने में जुट जाएं।
-----------
इनसेट
----------
24 घंटे प्रभावी है कंट्रोल रूम
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मंडल के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियों के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोरोना से संबंधित समस्या के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। यह 24 घंटे प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चारों जिलों के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम नंबर-
-------------
बांदा : 05192-221624, 221625, 221626, 221627, 221628, 221629
----------
हमीरपुर : 05282-222330, 224543, 224542, 225491
----------
महोबा : 05281-254901, 254901, 254902, 297939, 297940
--------
चित्रकूट : 8765473613, 8765473609, 05198-235425, 298090
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें