फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में खेती संग बकरी पालन फायदेमंद

विज्ञापन
village,former,rupees,doctor,goat death - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के बकरी वैज्ञानिकों की टीम ने बुंदेलखंड के किसानों को खेती के साथ बकरी पालन की भी सलाह दी है। कहा कि इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

छनेहरा गांव स्थित बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म के निरीक्षण के लिए पहुंचे अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके दीक्षित और बकरी वैज्ञानिक डॉ. ब्रज मोहन आदि ने कृषि फार्म का भ्रमण जायजा लिया। फार्म में आधुुनिक बकरी पालन इकाई को देखा। कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को पशुपालन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेष कर बकरी पालन उनके लिए ज्यादा सुविधाजनक और मुफीद है।
वैज्ञानिकों ने कहा कि जैविक कृषि फार्म के संचालक असलम खां द्वारा किए जा रहे प्रयास बहुत ही सराहनीय है। यहां नस्ल सुधार और पोषण प्रबंधन भी हो रहा है। पशुओं के लिए साल भर का कई चारा उत्पादन किया जा रहा है। बताया कि प्रगतिशील किसान असलम इसका प्रशिक्षण ले चुके हैं। यह यहां के लिए मॉडल यूनिट है। फार्म संचालक ने टीम को पूरे फार्म का भ्रमण कराकर सारी जानकारियां दीं। साथ ही उनके आगमन पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें