फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। ससुराल से लौटे प्रवासी मजदूर ने घर पर आकर फांसी लगा ली। फतेहगंज थाना क्षेत्र के पंचमपुर गांव में कल्लू प्रसाद विश्वकर्मा (32) चार दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। रविवार को वह महोतरा गांव में ससुराल बच्चों से मिलने गया था।
विज्ञापन

सोमवार को किसी समय लौटा और दरवाजे बंद कर फांसी पर झूल गया। मंगलवार को दरवाजा न खुलने पर लोग अंदर दाखिल हुए तो शव फंदे पर लटका पाया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। चाचा भाऊराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
-----------
कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरा डोज कल
बांदा। कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने का दूसरा और अंतिम मौका मिला है। 25 फरवरी को उनका केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। बशर्ते वह पोर्टल में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि पुलिस, होमगार्ड्स, राजस्व, पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के जिन कर्मचारियों/कोरोना योद्धाओं को 28 जनवरी को पहले चरण का टीका लगाया गया था और वह दूसरे चरण का टीका नहीं लगवा पाए हैं उन्हें यह अंतिम मौका है कि 25 फरवरी को अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। वहां पोर्टल में उनका नाम देख लिया जाएगा। यदि उनका पंजीकरण है। यह भी बताया कि पंजीकृत कर्मी किसी भी जिले का हो किसी भी केंद्र में जाकर दूसरा डोज ले सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें