बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव में लघु सीमांत किसान चंदा उर्फ चंद्रभान (52) ने घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में पेड़ रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार को सुबह पुत्र शोभित ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र ने बताया कि रोज की तरह पिता खेत गए थे। उनके नाम दो बीघा जमीन है। तीन पुत्रों में दो सुशील व सुनील महानगरों में मजदूरी कर रहे हैं। (संवाद)
--------------
युवक को बांधकर पीटा, कानपुर रेफर
बांदा। शहर के कताई मिल रोड निवासी श्याम बिहारी के पुत्र सोनू को पड़ोसी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। चाचा शिवबली निषाद ने बताया कि सोनू को दुकान से उठाकर दबंग अपने घर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने मुक्त कराया। चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में बहोरवा पुरवा (गिरवां) निवासी बुद्धविलास को शुक्रवार की रात दबंगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)