तिंदवारी। घरेलू कलह से तंग युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में ज्ञान बाबू की पत्नी साधना (35) बुधवार को सुबह कुएं में कूद गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि दंपती के बीच कहासुनी होने पर महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई कपिल ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)