फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली किसान जबलपुर में सीखेंगे खेती के नए गुर

विज्ञापन
village,former,MP,banda,jabalpur and chitrakut - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। परंपरागत खेती में बदलाव लाने को बेताब बुंदेली किसान देश के विभिन्न हिस्सों में खेती के गुर सीखने जा रहे हैं। इसी शृंखला में चित्रकूटधाम मंडल के 25 किसानों का जत्था मध्य प्रदेश के जबलपुर भेजा गया है। वहां यह जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में खेती की आधुनिक तकनीक का जायजा लेेंगे। बाद में उन्हें यहां बुंदेलखंड में अपनाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एफपीओ (कृषि उत्पादन संगठन) के सदस्य किसानों को दो दिवसीय शैक्षणिक और तकनीकी भ्रमण पर भेजा है। बुधवार को जेएन डिग्री कॉलेज के प्रांगण से किसानों के वाहन को सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों से कहा कि बुंदेलखंड में खेती की बेहद संभावनाएं हैं। जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से जो भी सीखें उसे अपने खेतों में भी आजमाएं। पैदावार बढ़ाने का यही तरीका है। उप कृषि निदेशक आरके माथुर ने कहा कि भ्रमण में पूरी गंभीरता से खेती की आधुनिक तकनीक और ज्ञान सीखें। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव कुमार बघेल, एलडीएम राजीव आनंद, आयार्वत बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक एके त्रिवेदी और आर सेटी निदेशक आरपी वर्मा ने किसानों से कहा कि भ्रमण में सीखने के मिल रहे अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें