फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने खेत में फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/मरका, बांदा। मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव में खेतिहर मजदूर ने शुक्रवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक पड़ोसियों से विवाद पर वह तनाव में था। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव में लांछन लगाने से क्षुब्ध एक युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सांड़ा गांव निवासी सुरजा का बेटा छेदीलाल (32) ने शुक्रवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर खेत में आंवले के पेड़ पर अपनी साफी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो और भाई हैं। वह दूसरे नंबर का था। पत्नी कुसुमा देवी व तीन बच्चे हैं। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसियों से विवाद हुआ था। तब से वह तनाव में था। रात में घर से खाना खाकर निकले थे। इंस्पेक्टर रामआश्रय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल पुलिस चौकी अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी पूनम (20) ने शनिवार को सुबह कमरा बंद कर मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तभी मौके पर पहुंचे चाचा संतोष और राम सिंह दरवाजे तोड़कर उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई। मां मलोतिया ने बताया कि वह गांव के स्कूल में रसोइया है। घटना के वक्त पुत्री पूनम घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि पारिवारिक देवरानी के अक्सर लांछन से क्षुब्ध होकर पूनम ने जान देने की कोशिश की। बताया कि पुत्री की शादी डेढ़ साल पूर्व सहिंगा गांव में हुई थी। पति द्वारा अक्सर मारपीट करने से वह सालभर से मायके में है। कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन

इंसेट---
युवती समेत पांच ने जहर खाया
बांदा/बबेरू। इंदिरा नगर में शिवम और स्वराज कालोनी में गुड़िया ने शुक्रवार को शाम अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह बरुआ स्योढ़ा (नरैनी) गांव में पुष्पेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव में ओमप्रकाश ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, साथी गांव में शिवलोचन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें