फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अग्निकांडों में कई लाख की फसल राख

विज्ञापन
बैदन पुरवा में फसल जलने के बाद का नजारा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी/खप्टिहा/ओरन। अग्निकांड की तीन अलग-अलग घटनाओं में कई लाख रुपये की तैयार फसल खेतों में राख का ढेर बन गई। बिजली विभाग की जर्जर हाईटेंशन लाइनों के टूटकर गिरने से हुए अग्निकांडों से किसानों का यह नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा में हाईटेंशन लाइन टूटने से सीताराम अग्निहोत्री की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड देर से पहुंची। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव में बुधवार को दोपहर एचटी लाइन में स्पार्किंग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसान रामबली का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आग से जयकरन की ढाई बीघा, रामबली की दो बीघा, संतराम व बहादुर की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसआई सत्यदेव ने बताया कि किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव के मजरा बैदन पुरवा में बुधवार को दोपहर रामसिया व श्रीचंद्र के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शार्ट शर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दो घंटे बाद आग काबू की। पूर्व प्रधान बारेलाल की सूचना पर लेखपाल राजेंद्र सिंह ने नुकसान का आंकलन किया। यहां फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची।
विज्ञापन

---------
इनसेट
--------
फोटो 31 बीएनडीपी-5 : लौमर गांव में मकानों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
लौमर गांव में आग से पांच मकान जले
चिल्ला। थाना क्षेत्र के लौमर गांव में बुधवार को दोपहर विकास सोनकर के घर में रखे भूसे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। चिल्ला थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। आग से विकास सहित पड़ोसी इंद्रपाल, कल्लू, केशवराम, अरविंद साहू की गृहस्थी जल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें