फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी पालन में किसान को पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विवि में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले में मंडल के प्रगतिशील किसान असलम और उनकी पत्नी आशमां खातून को तीन पुरस्कार मिले। बकरी पालन में उन्हें प्रथम स्थान मिला। संकर गाय पालन और गेहूं की बेहतर फसल पैदावार में तृतीय पुरस्कार/प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। किसान दंपति को प्रमाणपत्र नाबार्ड के सीजेएम की उपस्थिति में विवि के एसोसिएट डायरेक्टर डा. नरेंद्र सिंह, डीन एग्रीकल्चर कालेज के डा. जीएस पवार ने सौंपा। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
सिलिंडर में आग से मां-बच्ची झुलसीं
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव में गुरुवार को सुबह सविता घर में गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर में आग लगने से वह और नजदीक में बैठी उसकी 8 माह की पुत्री प्रांजलि झुलस गईं। परिजनों और पड़ोसी आग बुझाकर दोनों को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। (संवाद)
------------------
किराना की दुकान में चोरी
बांदा। कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व सामान पार कर दिया। दुकान स्वामी रामखेलावन ने बताया कि बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान से 25 हजार रुपये समेत मोबाइल व सिगरेट के गत्ते चोरी हुए हैं। कालू कुआं पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें