फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से 3 घर और गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आतिशबाजी की चिंगारी से शुक्रवार की रात तीन घरों में आग से पूरी गृहस्थी जल गई। अग्निकांड पीड़ितों ने एसडीएम से अनाज की मांग की है। दूसरी घटना में आग से पांच बीघा गेहूं फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अनथुआ गांव निवासी मुन्नीलाल, घनश्याम व सहदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को पड़ोस में बरात आई थी। आतिशबाजी हो रही थी। तभी पटाखे की चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने पड़ोसी घनश्याम व सहदेव के घरों को चपेट में ले लिया। परिवार ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। तीनों घरों की गृहस्थी व अनाज जल गया। पीड़ितों ने रोष जताया कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी से अनाज की मांग की है।
दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में शुक्रवार की रात घटित हुई। अलिहा गांव निवासी बरकत अली के खेत में कटी रखी गेहूं फसल में आग लग गई। किसान बरकत ने बताया कि लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। किसानों की मदद से ट्यूबवेल से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी पहुंच गए और शेष आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें