फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/अतर्रा। जसपुरा थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास बाइक सवार वृद्ध को शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया, लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा, लेकिन पैलानी डेरा के पास पुलिस ने पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रामपुर (जसपुरा) गांव निवासी दंगल सिंह शनिवार को सुबह बाइक से अलोना गांव जा रहे थे। जसपुरा में पुराने बस स्टैंड के पास हमीरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने भाग रहे ट्रक का कुछ दूर पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। समाजसेवी अंशू गुप्ता ने गंभीर घायल को जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाने के दरोगा रविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को पैलानी डेरा के पास पकड़कर कब्जे में ले लिया गया। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी श्रवण कुमार शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर जाते समय बैलगाड़ी से टकराकर घायल हो गए। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें