बांदा। भाजपा ने अपने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए रविवार से ग्राम इकाइयों का गठन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
20 नवंबर तक सभी ग्राम इकाइयों गठित की जाएंगी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनावी बैठक में यह जानकारी दी गई।
सोमवार
को बैठक में संगठन चुनाव अधिकारी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान (बिजनौर) ने
ग्राम इकाइयों से लेकर मंडल व जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की जानकारी
दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बांदा जिले में
चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बूथ, ग्राम
और मंडल स्तर का चुनाव कराने में सहयोग करें।