फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन निर्माण की बीडीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
village,DM,dead,Angry electricity workers demonstrated due to non-payment of honorarium,man - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वरासत अभियान के सत्यापन को पहुंचे डीएम आनंद कुमार सिंह ने तिंदवारा गांव में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की बदहाली पर ग्राम पंचायत सचिव कमलेश प्रजापति को जमकर फटकार लगाई। मानक और गुणवत्ता के अनुरूप इसके रखरखाव के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी को निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित वरासत अभियान सत्यापन कार्यक्रम आयोजन में लेखपाल राकेश कुमार ने खतौनियां पढ़कर सुनाईं। दर्ज नामों का ग्रामीणों से सत्यापन कराया। कुल 22 खातेदार मृतक और दो लापता बताए गए। कुल 19 वरासत दर्ज की गई हैं। यहां घरौनी ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। डीएम ने कहा कि की गई वरासत को खतौनी में आनलाइन देखा जा सकता है। डीएम ने वारिसों को नि:शुल्क खतौनियां बांटी।
तहसीलदार को निर्देश दिया कि लेखपालों को निर्देशित करें कि सभी वरासत समय से दर्ज हों। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव के पश्चिम क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी नहीं है। धान क्रय केंद्र भी नहीं बना। इस दौरान तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव, कानूनगो रामलखन, लेखपाल राकेश कुमार, सचिव कमलेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
अनुपस्थित बैंक समन्वयकों से स्पष्टीकरण
बांदा। जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की तिमाही बैठक में अनुपस्थित बैंक समन्वयकों से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई के लिए बड़े अफसरों को पत्र भेजने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में वार्षिक योजना की प्रगति, ऋण जमानुपात में वृद्धि, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि योजना, ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन आदि योजनाओं की डीएम ने समीक्षा की। ऋण जमानुपात में वृद्धि और न्यूनतम लक्ष्य 60 फीसदी हासिल करने के निर्देश दिए। बैंकों से कहा कि योजनाओं के ऋण आवेदनों का एक हफ्ते के अंदर निपटारा करें। 8 से 12 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह बैंक शाखाओं में मनाया जाएगा। इसकी पुस्तिका का विमोचन डीएम ने किया। (ब्यूरो)
--------------
लक्ष्य से कम वसूली पर डीएम खफा
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने वाणिज्य कर, परिवहन और विद्युत विभाग की वसूली लक्ष्य से कम होने पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिए कि प्रतिदिन लक्ष्य तय कर वसूली का चार्ट बनाएं। वित्तीय वर्ष से पहले लक्ष्य पूरा करें। विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बकाया वसूली के लिए कार्रवाई करें। तहसील स्तर पर जारी होने वाली आरसी में वाहन लगाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। नगर निकायों को भी अपने लक्ष्य वित्तीय वर्ष में पूरे करने को कहा। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीएमओ, डीएफओ, केन कैनाल अभियंता आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें