फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का विलय ग्राम पंचायतों के लिए रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक में विलय के बाद ग्राम पंचायतों के भुगतान की व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं लौटी है। करीब आधा सैकड़ा ग्राम पंचायतों में तकनीकी समस्या आने से भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक स्तर पर कंप्यूटर आपरेटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें भुगतान में आने वाली खामियों को दुरुस्त करने की जानकारी दी गई। इस बाबत जिला परियोजना प्रबंधक वंश कुमार ने बताया कि पहली मार्च को इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होने से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में भुगतान नहीं हो पा रहा था। आपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के कार्य प्रभावित थे।
शासन के आदेश पर 22 मार्च एसओपी नंबर जारी कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई थी। दावा किया कि अब तक 412 ग्राम पंचायतों में भुगतान में आने वाली दिक्कतों को खत्म कर लिया गया है। शेष 57 ग्राम पंचायतों में जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। दावा किया कि 22 मार्च से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। अब सचिव अपना कार्य ब्लाक स्तर पर ही कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन

---------------------
मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि बांदा जनपद में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें