फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदा घाट। स्टेयरिंग फेल होने से बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में पलट गया, जिससे युवक की दबकर मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, चंद कदम दूर स्थित चौकी से पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में काफी समय लग गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से रोष जताया।
विज्ञापन

सीमावर्ती फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधांव गांव निवासी रूपेश पासवान बुधवार की रात बांदा के तिंदवारी कस्बे में ईंट उतारने के बाद खाली ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर में इसी गांव निवासी रामबहादुर का पुत्र श्रीकृष्णा (32) और बौरा यादव का पुत्र रमेश यादव भी सवार थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट के पास स्टेयरिंग फेल होने पर ट्रैक्टर-ट्राली समेत सड़क किनारे खंती में पलट गया। तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। कुछ देर बाद पूर्व प्रधान विवेक सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने श्रीकृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
हालत गंभीर होने पर रूपेश पासवान को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, सूचना फौरन देने के भी बेंदा घाट चौकी पुलिस के मौके पर काफी देर बाद पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सत्यप्रकाश शर्मा से शिकायत की। पूर्व प्रधान और ग्रामीणों का कहना है कि तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन कुछ ही देर में घटनास्थल आ गए, लेकिन चंद कदम दूर पुलिस चौकी के प्रभारी को मौके पर पहुंचने काफी समय लग गया।
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-5-निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में पलटा ट्रैक्टर।
एक्सप्रेस-वे में ट्रैक्टर पलटने से दो घायल
बांदा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सप्रेस-वे में काम कर रहे मजदूर लोकपाल सिंह और अजय सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में लोहे की शटरिंग लेकर जा रहे थे। तभी महोखर गांव के पास गीली मिट्टी में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर में दो अन्य मजदूर भी सवार थे, लेकिन उन्हें चोटें नहीं आईं। (संवाद)
----------------
युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
बांदा। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। मटौंध क्षेत्र के इटवां गांव में छोटेलाल की पत्नी आरती ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में साड़ी से फांसी लगा ली। खेत से लौटे पति ने आननफानन फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घरवालों ने बताया कि आरती का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल दिखाने आना था। उसने इलाज से मना कर दिया तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। घटना के वक्त परिजन खेत में थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें