फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम बत्रा और एल्बर्ट एक्का ने जीते मैच

विज्ञापन
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। परमवीर सुपर लीग सीजन-2 मैच में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में कैप्टन विक्रम बत्रा फाइटर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम ने कैप्टन गुरुबचन सिंह सलारिया बांबर्स टीम को 26 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में चल रहे पहले मैच में विक्रम बत्रा फाइटर्स के राघव मिश्रा ने 14, तरुण ने 24 और रविश ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने पिच पर आई कैप्टन गुरुबचन सिंह सलारिया की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। मोहित सिंह ने 17 और इमरान ने 12 रन बनाए। दूसरा मैच मेजर सोमनाथ शर्मा ब्लास्टर्स और लांस नायक एल्बर्ट एक्का अटैकर्स के बीच हुआ।
टास जीतकर मेजर सोमनाथ ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। सूर्यांश सिंह गौर ने 39, वैभव त्रिवेदी ने 15 और प्रभाकर ने 12 नाबाद रनों का योगदान दिया। एल्बर्ट एक्का टीम के बालर मानस त्रिपाठी और मिथलेश ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

उधर, एल्बर्ट एक्का अटैकर्स ने 11 गेंद शेष रहते हुए यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। एक्का अटैकर्स के हिमांशु यादव ने 25, जितेंद्र शुक्ला ने 22 और दानिश नियाजी ने नाबाद 19 रन बनाए। गेंदबाज कीर्ति रतन बौद्ध ने 2 और प्रभाकर यादव व संजय साहू ने 1-1 विकेट लिए।
पहले मैच के मैन ऑफ दि मैच तरुण नंदा और दूसरे मैच में हिमांशु यादव घोषित किए गए। अंपायर अजय पाल राजा, शमसुल हसन रिजवी उर्फ छोटू, दुर्गेश भदौरिया और रेहान खां रहे। स्कोरर राजेश सिंह व अर्पित कबीर थे। कमेंट्री नागेश खरे, शिवा अवस्थी, रवि प्रकाश, दीपक श्रीवास्तव, राज गुप्ता और अभिषेक मिश्रा ने की। गौतम शर्मा, शिवकरन निषाद ने मैचों का उद्घाटन किया। सुपर लीग के मेजबान डीआरडीए क्रिकेट अकादमी चेयरमैन चंद्रमौलि भारद्वाज और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें