फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रामकथा सुनाएंगे विजय कौशल महाराज

Sat, 24 Nov 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रामकथा के पूर्व कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेएन डिग्री कालेज में रविवार से शुरू हो रही रामकथा की पूर्व संध्या पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथा 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। मेजबान पचनेही गांव निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह (पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर) हैं। कथा प्रतिदिन संत श्री 1008 विजय कौशल महाराज दोपहर 1 से शाम 4.30 बजे तक सुनाएंगे।

विज्ञापन


इसके पूर्व रोजाना सुबह 9 से 12 बजे तक अन्न क्षेत्र यानी भोजन भंडारा होगा। उधर, संकट मोचन मंदिर से शुरू कलश यात्रा में कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में कुरसेजा महंत परमेश्वरदास महाराज, कथा संचालन समिति के राजेंद्र सिंह चौहान, कमलेश तिवारी, शांतिभूषण सिंह, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जयराम सिंह (बछेउरा), राजेश सिंह, राममिलन तिवारी, अमित सेठ भोलू, ललक सिंह, रामेंद्र सिंह, हेमंत राय, डा.एसपी सिंह, विवेक सिंह प्रधान आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें