फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति गरीबों के राशन में कटौती

Mon, 11 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गेहूं
विज्ञापन
बांदा। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के भूखे गरीबों का पेट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से भी नहीं भर पाएगा। इसके राशन के आवंटन में हर महीने कटौती की जा रही है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में मार्च में 2305 मीट्रिक टन गेहूं कम दिया था।
विज्ञापन


अब अप्रैल में 187 मीट्रिक टन की कटौती और कर दी गई। मार्च में 11578.244 मीट्रिक टन गेहूं आवंटित हुआ था। अप्रैल में घटाकर 11,391 मीट्रिक टन कर दिया गया। बड़ी संख्या में गरीब राशन कार्ड धारक इस सस्ते राशन से वंचित हो रहे हैं।

चित्रकूटधाम मंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मार्च में 11578.244 मीट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया था, जबकि अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी किए गए कार्ड धारकों के लिए जरूरत 13883.1005 मीट्रिक टन की थी यानी 2305 मीट्रिक टन (23,050 क्विंटल) गेहूं कम दिया गया।
विज्ञापन


नतीजतन छह लाख 58 हजार से ज्यादा अति गरीब सस्ते राशन से वंचित रह गए। इस योजना में प्रत्येक कार्ड धारक को साढ़े तीन किलो प्रति यूनिट गेहूं मात्र दो रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। वंचित अति गरीब बाजार से गेहूं खरीदने की हैसियत नहीं रखते। ऐसे में इन परिवारों में भुखमरी के हालात तैयार हो रहे हैं।

मार्च में गेहूं आवंटन और कटौती (मात्र मीट्रिक टन में)
जनपद     आवंटन         जरूरत         कटौती
बांदा         4735.809     5180.119     444.31
चित्रकूट     2362.489     2917.166     555
महोबा     1939.712     2701.67     761.96
हमीरपुर     2540.23     3074.14     533.39

क्या कहते हैं अफसर
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के अपर आयुक्त (खाद्य) ओमप्रकाश का कहना है कि जिला पूर्ति कार्यालयों से जितने यूनिट की डिमांड भेजी जाती है, उतना ही राशन आवंटित होता है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले तमाम कार्डों का अभी सत्यापन हो रहा है।

सत्यापन के बाद ही यूनिट बढ़ाई जाती है। अपर आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अबकी कार्ड धारकों को पूरा राशन मिलेगा। 80 हजार क्विंटल राशन अतिरिक्त आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें