फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई पर भारी

Thu, 30 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 03 अतर्रा बाजार में सब्जी की दुकान में दाम पूछता विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही सब्जियों की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। जिसने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर, आलू और प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां महंगी होने से गृहणियों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। जहां एक ओर टमाटर के दाम दोगुने होकर 18 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। वहीं आलू और प्याज भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




बाजार के सूत्रों के अनुसार गर्मी के मौसम में सब्जियों की पैदावार प्रभावित होती हैं। जिससे आपूर्ति कम हो जाती है। इस बार गर्मी की शुरुआत के साथ ही सब्जियों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। टमाटर जो कुछ दिन पहले तक 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 20 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर की नई फसल आने में अभी समय है और बाजार में फिलहाल कोल्ड स्टोर का टमाटर ही उपलब्ध है, जिसके कारण कीमतों में यह वृद्धि देखी जा रही है।



आलू-प्याज भी हुए महंगे



टमाटर के साथ-साथ आलू और प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर 6-8 रुपये प्रति किलो मिलने वाला आलू अब 10-12 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्याज के दाम भी 10 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। सब्जी व्यापारी सानू गुप्ता बताते हैं कि सब्जियों की पैदावार पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करती है और मौसम में बदलाव के साथ कीमतों में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है। बरसात के दौरान भी सब्जियों की कीमतें आसमान छू चुकी थीं और बीच में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन भीषण गर्मी के आते ही फिर से दामों में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडियों में कीमतों का विश्लेषण



सब्जी का नाम पहले का भाव (प्रति किलो) वर्तमान भाव (प्रति किलो)



आलू 6-8 रुपये 10-12 रुपये



टमाटर 10 रुपये 20 रुपये



तुरई 20 रुपये 40 रुपये



पालक 10 रुपये 20 रुपये



प्याज 10 रुपये 20 रुपये



लाल आलू 10 रुपये 15-18 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें