बबेरू में सिमौनीधाम मेला व भंडारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीर अभिमन्यु नाटक और रात को धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
श्रीकृष्ण का अभिनय शिवजी पाठक, अभिमन्यु अमरजीत सिंह, अर्जुन श्याम बिहारी पांडेय, युधिष्ठिर ब्रजदेव पांडेय, भीम दिनेश दीक्षित, जयद्रथ जय नारायण, नकुल रामजी, सहदेव सुरेश, उत्तरा किशोरा, सुभद्रा रामकृपाल, दुर्योधन की भूमिका सत्यनारायण ने निभाई।
रामलीला मंचन में राम का किरदार ओम प्रकाश, लक्ष्मण धीरेंद्र, परशुराम आशीष अवस्थी और विश्वामित्र सुरेश, वाणासुर दिनेश और रावण की भूमिका जय नारायण द्विवेदी ने निभाई।