फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा की वर्षा को रामदास सिंह युवा कवयित्री सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 02 समारोह में प्रतीक चिह्न लेतीं वर्षा गुप्ता। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन

मानवीय संवेदनाओं और आदर्श समाज पर आधारित रचनाओं के लिए सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर की साहित्यकार वर्षा गुप्ता संप्रभा को हाल ही में लखनऊ में रामदास सिंह युवा कवयित्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बीएमएन सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक मनोज कांत, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और आईएएस श्रीप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। वर्षा गुप्ता साहित्य के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे अमलोर के समकालीन साहित्यिक समाज की अध्यक्षा हैं और कई वर्षों से साहित्यिक गतिविधियों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी रचनाएं राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदनाओं और आदर्श समाज-निर्माण को समर्पित रहती हैं। वे पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। उनके दो हिंदी काव्य संग्रह प्रथम-अनंत-अदिति और वर्षा का काव्यपथ प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कई पुस्तकों का संपादन भी किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम वर्मा ने किया। इस समारोह में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें