फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के पहले एसपी ने लिया शहर का जायजा

Sun, 25 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बांदा शहर का भ्रमण करतीं एसपी शालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के मद्देनजर सबकुछ चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने खुद भी शहर का भ्रमण किया। मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों और बाजार आदि का जायजा लिया। होलिका दहन वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी। उधर, शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक भी हुई।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी शहर में निकल पड़ीं। शंकर गुरु चौराहा, खुटला, लोहार तलैया, मर्दन नाका आदि इलाकों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। सीसी कैमरों का निरीक्षण किया। उनकी रिकार्डिंग और गुणवत्ता देखी। चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि होली पर सतर्क नजर रखें। अवैध शराब की बिक्री या सेवन हरगिज नहीं होना चाहिए। संवेदनशील इलाकों पर होलिका दहन से लेकर त्योहार खत्म होने तक पर्याप्त फोर्स तैनात रहे। महिला इंसपेक्टर अनीता सिंह चौहान भी साथ रहीं। यहां के बाद एसपी पैलानी थाने पहुंची और पीस कमेटी में भाग लिया।

उधर, शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में एडीएम गंगाराम गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी ने सभी नागरिकों से होली का त्योहार मिलजुलकर और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि सद्भाव और एकता बांदा की विरासत है। इसे बरकरार रखें। पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस ने जुमा की नमाज के मद्देनजर विशेष चौकसी और एआईएमआईएम जिला महासचिव वाजिद अली ने जिला अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी की मांग की।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि शराब व डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने पुलिस की चौकस व्यवस्था रहने का भरोसा दिलाया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू सहित कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव, पुष्कर द्विवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, रजत सेठ, अंसार सिद्दीकी, अनुरुद्ध तिवारी, मोहम्मद शाहनवाज, शोभाराम कश्यप, महेंद्र चौहान, अनवर अली, वृंदावन कुशवाहा, नईम नेता, वहीद नेता, राजेश सिंह गौतम, अब्दुल रज्जाक, सलीम मंसूरी, राजेश सिंह गौतम समेत चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें