फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से विवाद से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 2- मृतका प्रीति तिवारी। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। पति से हुए आपसी विवाद से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे पति ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदौली निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति तिवारी (27) ने शनिवार की देर शाम घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी से फंदा लगा लिया। पति ने बताया कि सुबह प्रीति से घरेलू बात पर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह खेत चला गया था, लौटकर आने पर वह फंदे से लटकी मिली थी। उन्होंने प्रीति को सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, प्रीति के मायके पक्ष चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ टिटिरिहा गांव से आए भाई रघुवीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2018 में की थी। एक बेटी हुई थी, लेकिन उसकी मौत हो गई थी, तब से प्रीति को बच्चे नहीं हो रहे थे। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें