बांदा। पत्नी के चरित्र को लेकर आरोप लगाने से क्षुब्ध पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सोनेपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके पति ऋषिराज (25) ने बृहस्पतिवार को दोपहर अपने घर में खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सोनेपुर अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
परिजन उसे बांदा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसे भर्ती कराया। पत्नी का कहना है कि ऋषिराज के घरवाले उसके चरित्र को लेकर उल्टे सीधे आरोप लगाकर उसके पति को भड़काते रहते हैं। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। यह भी बताया कि वह मकान निर्माण करा रही है। उसके पति के घरवाले उसमें हिस्सा मांगते हैं, न देने पर आरोप लगाते हैं।