फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों द्वारा फोटोकापी कराने पर हंगामा

विज्ञापन
नगर पालिका में बाहर से लाई गई फोटो कापी मशीन देखकर भड़कते अध्यक्ष मोहन साहू। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को शाम जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष मोहन साहू की अनुपस्थिति में कुछ सदस्य बाहर से फोटो कापी की मशीन ले आए और परिषद कार्यालय के अभिलेखों की फोटोकापी कराना शुरू कर दी। खबर मिलने पर अध्यक्ष पहुंच गए। अंधेरगर्दी देख उनका पारा भड़क गया।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। श्री साहू ने बताया कि 8 सदस्य बाहरी फोटोकापी मशीन लाकर अभिलेखों की फोटोकापी करा रहे थे। इसे गैर कानूनी बताने पर सदस्यों ने उनके साथ अभद्रता की।
उधर, सदस्यों का कहना था कि ईओ से पूछकर मशीन लगाई गई है। आरटीआई में मांगी गई सूचना देने के लिए फोटोकापी कराई जा रही है। देर रात तक यह हंगामा जारी था।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि वह परिषद में अपने कक्ष में दरवाजे बंद करके बैठे हुए हैं। कई सभासद बाहर गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। उधर, अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने बताया कि सभासदों द्वारा बाहर से मशीन लाकर सरकारी अभिलेखों की फोटोकापी कराना गलत और नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें