अतर्रा। उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने पर अधिक धनराशि वसूलने पर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कंप्यूटर आपरेटर पर मनमानी और अभद्रता का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की शिकायत की है। समाजसेवी राकेश गौतम मेजर, युवा एकता परिषद के सूरज पांडेय, सत्यम तिवारी, अंकित मिश्रा ने आरोप लगाया कि उप डाकघर में कंप्यूटर आपरेटर टोकन देने के नाम पर 500 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है।
दलाल लगे हुए हैं। आधार कार्ड न बनने से छात्रों की ऑनलाइन छात्रवृत्ति नहीं आ पा रही। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस ने भीड़ नियंत्रित की।