फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नदी में डूबे किशोर का चौकी के सामने शव रख हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
= करीब एक घंटे तक जांच की मांग करते रहे मोहल्लेवासी
विज्ञापन

= पुलिस ने समझाकर किया शांत, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नदी में मिले किशोर के शव को बृहस्पतिवार की सुबह बलखंडी नाका पुलिस चौकी के गेट पर रखकर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रोड जाम किया और इसकी गहनता से जांच करने की मांग की। बेहद व्यस्त इलाके में सड़क जाम होने की खबर पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों को समझाकर शांत किया। करीब एक घंटे हंगामे के बाद लोग शव लेकर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर के बलखंडी नाका चौकी के पीछे स्थित मोहल्ला नोनिहा निवासी अवतार कौर के संरक्षण में अनुज (13) व उसका छोटा भाई बउवा (8) रहते हैं। अनुज के पिता राकेश चौहान का एक साल पहले और मां का करीब आठ साल पहले निधन हो गया था। छोटी उम्र में अनाथ होने पर उनकी देखभाल अवतार कौर कर रहे थे। दो नवंबर की शाम साढ़े छह बजे से अनुज लापता हो गया था। इसकी प्राथमिकी अवतार कौर ने कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को अनुज का शव केन नदी में विसर्जन स्थल पर मिला था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग एक पिकअप में शव लेकर बलखंडी नाका चौकी पहुंचे और शव को गेट पर रखकर गाड़ी को सड़के के बीच में खड़ा कर दिया। इससे जाम लगने लगा।
पुलिस ने गाड़ी हटवाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा करते हुए अनुज की मौत की जांच करने की मांग की। लोगों ने कहा कि उसकी हत्या की गई है। यह हंगामा करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। पुलिस लोगों को करीब एक घंटे तक समझाती रही। एक घंटे के बाद लोग शांत हुए और शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे व उसे दफना दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। उसकी शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।


चौकी में आता था चाय देने, खाना भी खा लेते थे दोनों
प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि अनुज व उसके छोटे भाई बउवा को स्थानीय लोगों के अनुसार चौकी का स्टाफ अच्छी तरह से जानता-पहचानता था। अनुज चाय देने के लिए भी आता था और स्टाफ दोनों की परिस्थिति देखते हुए उनकी सहायता करता रहता था। उन्हें खाना खाने के लिए भी चौकी से कहा गया था और कभी-कभी वह खाना या अन्य चीजें खा लेते थे। पूछताछ में पता चला है कि वह नहाने के लिए नदी किनारे जाता था। अनुमान है कि नहाते समय डूबने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है, जिससे संदेह किया जा सके।
विज्ञापन


-

सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग
स्थानीय लोगों ने हंगामे के दौरान कहा कि अनुज किसके साथ नदी की ओर गया, इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा सकते थे। बाजार में हर जगह कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज चेक कराने का आश्वासन दिया है। मोहल्लेवालों के जाने के बाद पुलिस की सहायता से शव को वापस गाड़ी में रखकर भेजा गया। मोहल्ले के लोगों ने अनुज व उसके भाई के लिए चंदा कराकर एक कमरा बनवाया था। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें